हेल्मेट बोझ नहीं,सुरक्षा कवच है
न्यू प्रेम नगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन सोढल रोड के दुकानदारों ने शनिवार को न्यू प्रेम नगर में भास्कर ट्रैफिक महाभियान में वाहन चालकों को सदैव हेल्मेट पहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेल्मेट पहनना बोझ समझें, यही वाहन चालकों का सुरक्षा कवच है। सुरक्षा के लिए अपने इस कवच को ड्राइविंग करने से पहले अवश्य पहनें। इसी तरह चार पहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट उनका सुरक्षा कवच है। हाल में ही हुए हादसे में लंदन से आया परिवार सीट बेल्ट बंधे होने की वजह से ही बच पाया था।
उन्होंने यह भी अपील की खुद भी ट्रैफिक नियम माने और अपने बच्चों से भी नियमों का पालन करवाएं। अभियान से पहले एसोसिएशन के सदस्यों ने सलिल बाहरी की अध्यक्षता में खुद ट्रैफिक नियम मानने की शपथ ली। फिर वाहन चालकों से ट्रैफिक नियम मानने की अपील की। मनोज महेंद्रू, मनोरंजन मदान, राजेश यादव, केएन सिंह, पासी, दीपक महेंद्रू, शिवम, नवीन, कमल मल्होत्रा, रिक्की, बलवीर, राजेश चड्डा, किरण, पप्पा और जुगल किशोर ने वाहन चालकों को निर्धारित स्पीड में गाड़ियां चलाने, गलत साइड से ओवरटेक करने, रात के समय डिप्पर का इस्तेमाल करने, मोड़ आने पर इंडिकेटर का इस्तेमाल करें...आदि नियमों का निभाने का संदेश वाहन चालकों को दिया।
न्यू प्रेम नगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने बिना हेल्मेट पहने जा रहे वाहन चालकों को रोककर जागरूक किकया। -भास्कर