- Hindi News
- रिलेशन बनाने का झांसा दे बातें करतीं, साथी अाकर लूट लेते थे
रिलेशन बनाने का झांसा दे बातें करतीं, साथी अाकर लूट लेते थे
शहर में रात के समय खुद को कॉलेज की स्टूडेंट बता कर रिलेशन बनाने का झांसा देकर लूट करने वाली तांबी गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 18 मोबाइल और एक बाइक बरामद की। यह गैंग 20 से ज्यादा लोगों को इसी तरीके से लूट चुका है। पुलिस ने बस्ती बावा खेल की मीनू वर्मा उर्फ तांबी, उसकी सहेली बस्ती बस्ती दानिशमंदा की शिवानी उर्फ जस्सी, नकोदर के गांव की सिमरनजीत उर्फ भोली और बस्ती शेख के सतरां मोहल्ले के सचिन भारद्वाज को गिरफ्तार किया है। रविवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। केस में तांबी का पांचवां साथी बस्ती शेख के उजाला नगर का करन वर्मा उर्फ नन्ना फरार है। उसकी तलाश में रेड की जा रही है। इससे पहले तांबी पांच साल पहले पकड़ी गई थी।
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने बताया कि एएसआई मोहन सिंह को सूचना मिली थी कि एक महिला गैंग पुरानी जेल के पास राहगीर को लूटने की साजिश बना रही है। पुलिस ने रेड कर तांबी और उसके साथी पकड़ लिए, लेकिन करन भाग निकला। इंचार्ज का कहना है कि जांच में यह बात सामने आई कि तांबी और उसकी दो सहेली रात में अपनी गैंग के साथ निकलती थीं। खास कर वे ड्राइवरों को टारगेट करती थी। सड़क पर जस्सी और भोली खड़ी हो जाती है और शिकार को रोक लेती थी। वह खुद को कॉलेज की स्टूडेंट बता कर संबंध बनाने का ऑफर करती। उससे बातें करती। इस बीच उसके साथी जाते और कहते है कि वह शोर मचा देगी कि उसकी इज्जत लूटने की कोशिश की गई है। तांबी और उसके साथी शिकार के पैसे और मोबाइल लूट कर फरार हो जाते। यह सिलसिला करीब चार महीने से चल रहा था।