पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएवी कॉलेज के पास स्कूली बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

डीएवी कॉलेज के पास स्कूली बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डीएवीकॉलेज के पास गंदे नाले के नजदीक बाइक पर रहे युवक को स्कूली बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौत हो गई। थाना एक की पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। राम नगर का रहने वाला विनोद कुमार (27) पुत्र जोगिंदरपाल एफसीआई कंपनी में चौकीदार का काम करता है। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे नाइट ड्यूटी खत्म करके विनोद बाइक पर घर वापस रहा था। डीएवी कॉलेज से सटे गंदे नाले के पास होटल अल्पना के सामने मकसूदां की ओर से रही स्कूली बस ने विनोद को पीछे से टक्कर मार दी। इससे आगे चल रहे रिक्शा के साथ विनोद की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद विनोद को सेक्रेट हार्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं टक्कर के बाद स्कूल बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं रिक्शा चालक भी टक्कर के बाद वहां से चला गया था।