- Hindi News
- स्टेशन के बाहर तीन दिन से खड़ी कार को पुलिस ने कब्जे में लिया
स्टेशन के बाहर तीन दिन से खड़ी कार को पुलिस ने कब्जे में लिया
जालंधर | तीनदिन से सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ी लावारिस कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार से मिले कागजों से मालिक का कोई नंबर नहीं मिला। जिसके कारण कार मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। स्टेशन के बाहर तीन दिन से लावारिस कार खड़ी थी। जिस पर वहां मौजूद दुकानदारों ने कंट्रोल रूम पर फोन कर दिया। पुलिस ने कार को जीआरपी के हवाले कर दिया।