पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव वाले बोले युवक बेचता है नशा तो पुलिस ने पकड़ लिया

गांव वाले बोले युवक बेचता है नशा तो पुलिस ने पकड़ लिया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | नशेके खिलाफ अब लोग सामने आने लगे हैं। शनिवार को गांव चाढ़के से पुलिस को फोन आया कि उनके गांव में एक युवक नशा बेचता है। पुलिस पार्टी ने रेड कर 23 साल के गुरविंदर सिंह उर्फ गोविंदा को गिरफ्तार कर 260 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है। थाना करतारपुर की उप चौकी पचरंगा के इंचार्ज परमजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि गांव के सहयोग से ही गोविंदा को पकड़ा गया है। आरोपी कुछ महीने से यह गैरकानूनी धंधा कर रहा है। पहले तो आरोपी छुप कर नशा बेचता था, लेकिन अब तो आरोपी के घर नशा लेने वाले आने शुरू हो गए थे। यह बात गांववालों के नोटिस में आई तो उन्हें पुलिस को सूचना दी। गोविंदा ने माना कि वह कपूरथला के काका से नशा खरीद कर लाता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-22 के तहत केस दर्ज किया गया है।