पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बसपा पार्टी निशान पर लड़ेगी

बसपा पार्टी निशान पर लड़ेगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | बसपाके जनरल सेक्रेटरी और पंजाब मामलों के इंचार्ज नरिंदर कश्यप और प्रदेश प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी ने नगर निगम और नगर काउंसिल के चुनावों संबंधी सीनियर नेताओं से शनिवार और रविवार को चर्चा करने के बाद बताया कि पार्टी अपने निशान हाथी पर चुनाव लड़ेगी।

होशियारपुर, फगवाड़ा, पठानकोट, मोगा, मोहाली और बठिंडा नगर निगम के चुनाव अभियान के लिए संबंधित लोकसभा हलके के सीनियर नेताओं की पांच-पांच मैंबरी कमेटियां बनाई गई हैं, जो कि स्थानीय नेताओं को साथ लेकर अभियान को देखेंगी। कमेटियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र हर हालत में 10 फरवरी तक दाखिल करवा दें। नगर काउंसिलों के चुनाव के लिए भी पांच मैंबरी कमेटी बनाई गई है। पार्टी ने इस बार ये चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी पर लड़ने का फैसला किया है। इस मौके पर सीनियर नेता बाबू प्यारे लाल, अजीत सिंह भैणी, सुमित्र सीकरी, जरनैल नगर, हरभजन बलालों, गुरमेल चुंबर, सुखविंदर कोटली, बलविंदर कुमार, कमल देव जंडूसिंघा, तारा चंद भगत, रविंदर हंस, मनजीत अटवाल, बलविंदर बिट्टा, जगदीश शेरपुरी, जगदीश राणा, लाल जी गौत्तम, हरभजन बजहेड़ी, योगा सिंह पनौदिया और संत राम मल्लियां भी मौजूद थे।

लोकल बॉडीज़

इलैक्शन