- Hindi News
- बीएसएनएल : वैल्यू एडेड सर्विसेज के नाम पर अब नहीं कटेगा बैलेंस
बीएसएनएल : वैल्यू एडेड सर्विसेज के नाम पर अब नहीं कटेगा बैलेंस
जालंधर| अबअनचाही वैल्यू एडेड सर्विसेज के नाम पर बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ताओं की जेब नहीं कटेगी। बीएसएनएल के सीएमडी के कड़े रुख के बाद कंपनी ने अब वैल्यू एडेड सर्विस (वैस) प्रोवाइडरों की मनमानी पूरी तरह से खत्म करने का निर्णय लिया है। सरकारी कंपनी ने खुद सेंट्रलाइज्ड वैस प्रोविजनिंग सिस्टम कम कंसेट गेट वे लगाकर वैस एक्टिवेशन का अपने हाथों में ले लिया है। बीएसएनएल जल्द ही सभी वैस प्रोवाइडर्स का पूरा डेटा शिफ्ट करके ग्राहकों को इस झंझट से पूरी तरह से छुटकारा दे देगा।