- Hindi News
- सुविधा प्वाइंट्स पर बिजली बिल भरने की सर्विस अगले महीने होगी फाइनल
सुविधा प्वाइंट्स पर बिजली बिल भरने की सर्विस अगले महीने होगी फाइनल
जालंधर | पावरकॉमने सुविधा प्वाइंट्स की तरह साइबर कैफे और दुकानों पर बिजली का बिल भरने की सेवा का खाका फाइनल कर लिया है। सिटी में 40 जगहों पर ये सेंटर खुलेंगे। सुबह 8 से रात 10 बजे तक बिजली का बिल जमा होगा। जालंधर सर्किल के हैड गोपाल शर्मा बताते हैं कि प्राइवेट कंपनी के साथ करार करने बाबत प्रक्रिया फाइनल दौर में है। फरवरी में इसकी प्रक्रिया पूरी करने का काम चल रहा है। इसके पूरे होने पर अगले महीने से सेवा मिल सकती है। यानी इंटरनेट और पावरकॉम के कैश काउंटर के अलावा डोर स्टेप पर ही बिल भरने का इंतजाम भी होगा।