- Hindi News
- भाजपा ने राजीव ढींगरा को बनाया वार्ड 49 से उम्मीदवार
भाजपा ने राजीव ढींगरा को बनाया वार्ड-49 से उम्मीदवार
- कांग्रेस पार्षद सरवण ग्रोवर की मौत की वजह से हो रहे उपचुनाव
22 फरवरी को होंगे वार्ड में चुनाव
सिटीरिपोर्टर | जालंधर
वार्ड-49से भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला प्रधान राजीव ढींगरा को उम्मीदवार बनाया है। इस बात का भाजपा के कुछ उम्मीदवारों ने विरोध भी किया है, जिन्हें मनाने के लिए भाजपा नेता मोहिंदर भगत सभी उम्मीदवारों के पास पहुंचे। मोहिंदर भगत ने दावा किया है कि सभी साथियों को मना लिया गया है। राजीव के नाम पर सहमति बन गई है। इसकी पुष्टि सीपीएस केडी भंडारी ने भी की है। राजीव के नाम की घोषणा सोमवार सुबह की जाएगी। भाजपा जिला प्रधान एडवोकेट सुभाष सूद के घर शनिवार को सभी चाहवान उम्मीदवारों को बुलाया गया था। वहां से पहले चुनाव लड़ चुके उम्मीदवार डॉ. अजीत भारद्वाज को इस बार लड़ाने पर सहमति नहीं बनी लेकिन उनकी समहति लेने के बाद ही राजीव के नाम को फाइनल किया बताया जा रहा है।
हथियारलेकर चलने पर लगी पाबंदी
डीसीपीराजिंदर सिंह ने वार्ड 49 में चुनाव के चलते इलाके में किसी भी प्रकार के हथियार को लेकर जाने पर पाबंदी लगाई है। आदेश जारी करते हुए उन्होंने कहा है कि वार्ड नंबर 49 में लाइसेंसी असला, अंगन शास्त्र, विस्फोटक पदार्थ, जलन-शील चीजें और तेजधार हथियारों को साथ में लेकर चलने पर पाबंदी लगाई है।