पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क के पौधों को संभालेंगे रेजीडेंट्स

पार्क के पौधों को संभालेंगे रेजीडेंट्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कौंसलर राजा का वादा

पार्कके अंदर लैवल ठीक करने के लिए जितनी भी मिट्‌टी चाहिए। निगम की तरफ से वह उपलब्ध कराएंगे।

पार्क में लैंड स्केपिंग करवाई जाएगी। कौन से पौधे लगाना चाहते हैं, पार्क के किस हिस्से में कैसे लैंड स्केपिंग करनी है, इसका फैसला रेजीडेंट्स खुद करें।

कुछ लाइटें पहले से ही पार्क में लगी हैं। बाकी जितनी की जरूरत है, उपलब्ध कराएंगे।

पार्क के आसपास स्टूडेंट्स की तरफ से फेंके जाने वाली गंदगी को रोकने के लिए पास के स्कूलों के प्रबंधकों से बात होगी।

रेजीडेंट्सये मदद देंगे : नएपौधे खरीदने के लिए सभी लोग मिलकर फंड जुटाएंगे। इस समय 25 के करीब फैमलीज पार्क को मेनटेन के लिए कंट्रीब्यूशन दे रही हैं।

पार्क में क्रिकेट और फुटबाल की जगह बैडमिंटन जैसी गेम्स को प्रमोट करना। पार्क के एक कोने में गेम्स का सेक्शन बनाना।

हर घर अपने सामने के पौधों को संभालने की जिम्मेदारी लेगा। सुबह सैर करते हुए पौधों की सिंचाई को पुख्ता बनाएगा।

पार्क की ब्यूटीफिकेशन के लिए रेजीडेंट्स ने कौंसलर जगदीश राजा के साथ चर्चा की। एमएल अरोड़ा ने कहा - बरसाती पानी जमा हो जाता है, पौधे खराब हो जाते हैं। इसलिए मिट्टी डालकर लेवल सही करना होगा।

जेपी नगर के लोगों ने खुद पार्क को संवारने की बात कही। लेवलिंग में पार्षद की मदद लेंगे। -भास्कर