- Hindi News
- महिलाओं ने संभाला पार्क, नगर निगम से माली और पौधे चाहिए
महिलाओं ने संभाला पार्क, नगर निगम से माली और पौधे चाहिए
पुुडा के मुलाजिम पार्क से गेट उतारकर ले गए, बैंच भी उठाया
सिटीरिपोर्टर|जालंधर
अर्बनइस्टेट फेज-1 में एमआईजी फ्लैट्स के सामने पार्क नंबर 8 में कुछ महीने पहले गंदगी के ढेर थे। मिट्टी उड़ती थी। इसे महिलाओं के ग्रुप ने संभालने का प्रण लिया। पौधों की छंटाई हुई और सफाई भी। लेकिन अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है। रविवार को महिलाओं के साथ कॉलोनी के बाकी रेजीडेंट्स भी थे। सबने कहा - मिलजुलकर पार्क को संभालेंगे लेकिन निगम साथ दे।
रेजीडेंट्स ने कहा है कि पार्क में झूले चाहिए। एक दिन पुडा के मुलाजिम यहां से गेट और बैंच उतारकर ले गए, ये अभी भी पुडा दफ्तर में पड़े हैं। इसे दोबारा फिट कराएं। लाइटों के केवल पोल लगे हैं, इन पर बल्ब भी लगवाएं। सोसायटी की प्रधान सुनीता रानी कहती हैं - हम हर घर से सौ-सौ रुपए इकट्ठा करके पार्क संभाल रही हैं। निगम हमें माली अलॉट करे। हमने इसके बाबत एप्लीकेशन भी दी हुई है। रेजीडेंट यशपाल वर्मा ने पार्क के अंदर खोदी गई जमीन दिखाई। बोले - ये काम आवारा कुत्तों का है।
वेलफेयर सोसायटी पार्क नंबर-8 के मेंबर
प्रधान: सुनीता रानी, वाइस प्रेसीडेंट : संतोष वर्मा, कैशियर : परमजीत कौर
सेक्रेटरी : गुरप्रीत कौर , मेंबर : पवनदीप कौर, पूनम महाजन, तृप्ता देवी, कमलजीत कौर, कंचन राणा।
महिलाओंकी कैंपेन के साथ आए : यशपालवर्मा रिटायर्ड डिप्टी रजिस्ट्रार,रेशम सिंह पूर्व एसडीओ बीएसएनएल,प्रेम सिंह एएसआई, मदन लाल गांधी, विजय महाजन और संदीप राणा।
पार्ककी जरूरतें : तोड़ागया गेट दोबारा लगे। पानी का कनेक्शन,नए बैंच, झूले। पौधे और नई लाइटें लगें।
महिलाओं ने कुछ महीने पहले ही पार्क की संभाल का जिम्मा लिया और काफी कुछ ठीक कर दिया है। अब निगम की मदद चाहिए।