विशाल को अंतिम विदाई दी
जालंधर| शहीदभगत सिंह कालोनी के विशाल जोशी (33) का अंतिम संस्कार मकसूदां के श्मशानघाट में किया गया। उनका सात फरवरी को मकसूदां फ्लाईओवर के पास रेल पटरी पार करते ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। बेटे को मुख्याग्नि पिता दिनेश जोशी ने दी। इससे पहले भी विशाल के छोटे भाई की मौत हो चुकी है। कुछ दिन पहले पिता का सड़क दुर्घटना में दिमाग में चोट लगने के कारण ऑपरेशन हुआ है। अब परिवार में कोई कमाने वाला नहीं रहा। संस्कार में भाजपा के पूर्व पार्षद वेद वशिष्ट, पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल शर्मा, सतनाम धर्म मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान नरजीत शर्मा, पंडित वासदेव शर्मा,चौधरी हरिचंद, अशोक शर्मा, सोनू शर्मा, पवन कुमार, धर्मिंदर शर्मा, नरेश कुमार, हर्ष लखनपाल, डिम्पल शर्मा, प्रदीप शर्मा, पम्पू सहगल, राजीव शर्मा, संदीप मल्होत्रा, निशांत कालिया, राजरानी शर्मा, संगीता मल्होत्रा मौजूद रहे।