- Hindi News
- करियर काउंसलिंग के लिए 22 मेंबरी कमेटी ने किया शिक्षण संस्थानों का दौरा
करियर काउंसलिंग के लिए 22 मेंबरी कमेटी ने किया शिक्षण संस्थानों का दौरा
जालंधर | शिक्षाविभाग की तरफ से बच्चों की करियर काउंसलिंग के लिए गठित की गई 22 मेंबरी टीम ने जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़ और विभिन्न जिलों में चल रहे संस्थानों का दौरा किया गया। संस्थाओं में चल रहे कोर्स, फीसें, अनुसूचित जाति के बच्चों को दी जा रही सहूलियतों संबंधी जानकारी जुटाई।
डिप्टी डायरेक्टर करियर काउंसलिंग शिक्षा विभाग श्रुति सिंह ने सीटी, लवली इंस्टीट्यूट, सैनिक स्कूल कपूरथला के दौरे पर दी। यह कमेटी दसवीं के बाद इन कोर्सों के बारे में बच्चों को जानकारी देगी। टीम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईसर होटल मैनेजमेंट संस्था, सीएसआईआर सेंटर और खन्ना के गुजराल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट का दौरा करके इस संबंधी प्राप्त जानकारी शिक्षा मंत्री को देगी। जिला गाइडेंस काउंसलरों की नौ से 13 फरवरी तक चंडीगढ़ मैगसीपा सेंटर में ट्रेनिंग दी जाएगी। यहां गाइडेंस काउंसलर सुरजीत लाल, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, बेअंत सिंह, जसबीर सिंह, रमन सिंह सिद्धू थे।