एनआईटी में लौटा बचपन...
‘बचपन री-लोडेड’ में स्टूडेंट्स ने खेले छोटी उम्र के खेल
सिटीरिपोर्टर | जालंधर
एनआईटीजालंधरमें पहली बार केमिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट सोसाइटी चेस की ओर से बचपन री-लोडेड मेगा इवेंट करवाया गया। इसमें बचपन के दिनों में खेले जाने वाले गेम्स को अलग-अलग तरीके खेला गया। इवेंट सीनियर और जूनियर की टीमों के बीच हुआ। फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने जीत हासिल की। डॉग एंड बॉन, पिठ्ठू, टग एंड वॉर, बालिंग, खो-खो, गोल्फ, एक्टिंग, बाउल बैलेंस इवेंट करवाए गए।
ग्रैंड फिनाले दो टीमों के बीच खेला गया। इवेंट का नाम लक विद इट्रेंथ था। इस इवेंट में फर्स्ट ईयर के दीक्षा नारंग, गगन, रंजन चौधरी, देवेंद्र सिंह भट्टी और सुमन रॉय ने जीत हासिल की। रनर अप दीपक, दीपक यादव, रोहित संगर, धनंजय और राहुल कुमावत रहे। इस मौके पर चेस कमेटी के प्रेसिडेंट करन कश्यप, जपेश, अनीस गुलाटी, विवेक, सनप्रीत, नफीसा गोयल, अक्षय जैन, तपसी मिश्रा, सुभम मोगा, विशाल और जांटी शामिल हुए।
एंट्रीफीस ‘प्रयास’ को डोनेट
इसइवेंट के लिए प्रत्येक टीम के लिए 50 रुपए एंट्री फीस रखी गई थी। इसमें कुल 48 टीमों ने एंट्री करवाई थी। इससे सोसाइटी को 2400 रुपए मिले थे। उसे गरीब बच्चों की शिक्षा और विकास में कार्य करने वाली एनजीओ प्रयास को डोनेट कर दिया गया।
एनआईटी जालंधर में बचपन री-लोडेड इवेंट करवाया गया। स्टूडेंट्स ने डॉग एंड बॉन, पिठ्ठू, टग एंड वॉर, बालिंग, खो-खो, गोल्फ, एक्टिंग, बाउल बैलेंस आदि खेल खेले। -भास्कर