पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अर्बन इस्टेट में घुसे सांबर को कुत्तों ने नोचा, इलाके के लोगों ने बचाया

अर्बन इस्टेट में घुसे सांबर को कुत्तों ने नोचा, इलाके के लोगों ने बचाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर। अर्बनइस्टेट फेस वन में शनिवार देर रात एक साबर का बच्चा गया। कुत्तों ने सांबर के कान और सिर पर काट दिया। रात भर खून से लथपथ सांबर घूमता रहा। सुबह सुखविंदर वाशिंग वर्कशाप के मालिक सुखविंदर सिंह ने उसे उनकी वर्कशाप में बैठा था। पार्षद पति अरुण जैन भी मौके पर पहुंच गए। इलाके के लोगों ने पीसीआर को भी फोन कर दिया। सांबर वहां से भाग गया। लोगों ने डेढ़ घंटे तक मशक्कत के बाद उसे पकड़ रस्सी से बांध दिया। अरुण जैन ने सांबर को ब्रैड आदि खिलाई और उसका उपचार करवा वन विभाग को फोन कर दिया। इलाके के अमरीक सिंह और सोनू पूरिया भी मौजूद थे।