पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मास्टर कैडर के लिए तरक्की का कोटा 75 फीसदी करने का फैसला लागू करे सरकार

मास्टर कैडर के लिए तरक्की का कोटा 75 फीसदी करने का फैसला लागू करे सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | गोरमिंटस्कूल लेक्चरर यूनियन की मीटिंग पंजाब के जिला प्रधान जोगिंदर सिंह अजैब की अध्यक्षता में देश भगत यादगार हाॅल में हुई। इसमें लेक्चरर के लिए प्रिंसिपलों की तरक्की का कोटा 55 से 75 फीसदी करने की मांग की।

महासचिव सुखदेव लाल बब्बर, वरिष्ठ उपप्रधान रविंदर पाल सिंह बैंस ने कहा कि लेक्चरर 22 साल से नौकरी कर रहे हैं, मगर अभी तक उन्हें तरक्की नहीं मिली। इसलिए यूनियन संघर्ष का रास्ता अपनाएंगी। संघर्ष की पहली लड़ी के तहत मुख्यमंत्री के संगत दर्शन प्रोग्राम में कैबिनेट के फैसले को लागू करने पर रोष करेगी, मंत्रियों को मांग पत्र दिए जाएंगे। यदि जल्द शिक्षा मंत्री की तरफ से मीटिंग कर फैसला हल किया तो मार्च महीने में होने वाली परीक्षाओं का बायकाट भी कर सकते हैं। यहां अशोक कुमार, विपन कुमार, प्रेम लाल, दलवीर सिंह, खुशहाल सिंह, सुखविंदर कुमार, कमल गुप्ता, संतोख सिंह, योगेश कुमार, हरि ओम शर्मा, रजिंदरपाल सिंह, भूपिंदर सिंह, सुधीर कुमार मौजूद रहे।