एचएमवी में फैशन इलस्ट्रेशन पर वर्कशाप
जालंधर | एचएमवीमें फैशन डिपार्टमेंट ने फैशन इलस्ट्रेशन पर वर्कशाप करवाई। इसमें विभिन्न रंगों के अनुवाद और बनावट सिखाई गई। बीबीके डीएवी कालेज अमृतसर की प्रिंसिपल मेघा इसमें रिसोर्स पर्सन थी। इसमें बीएससी फैशन डिजाइनिंग, एमएससी, पीजी डिप्लोमा और फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। यहां पर प्रिंसिपल रेखा कालिया भारद्वाज और विभाग की अध्यक्ष चीना गुप्ता थे।