पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्दबाजी में खोला मेगा हास्टल, खाने के लिए दूसरे हाॅस्टल में जाना पड़ रहा

जल्दबाजी में खोला मेगा हास्टल, खाने के लिए दूसरे हाॅस्टल में जाना पड़ रहा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजट पास नहीं हुआ, कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

अखंड प्रताप सिंह | जालंधर 1981pratap@twitter.com

डाॅ.भीमरावअंबेडकर नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में तकनीकी इवेंट टेक्निटी शुरू हो गया। इसकी औपचारिक घोषणा बुधवार को की गई। इसमें पंजाबी सिंगर मनी थिंड ने कार्यक्रम पेश किया। इसमें टेक्निटी के को-कन्वीनर हर्षित गंगवार ने घोषणा की कि तीन दिन में सौ इवेंट करवाए जाएंगे। विजेताओं को करीब 12 लाख रुपए के नकद इनाम दिए जाएंगे। हालांकि अभी इस इवेंट का बजट पास नहीं हुआ है।

पहले डायरेक्टर का चार्ज प्रो. एस घोष के पास था तो उन्होंने प्रो. प्रताप सिंह को टेक्निटी-2015 का चेयरमैन बनाया था। प्रो. आईके भट्ट आए तो उन्होंने प्रो. एके जैन को चेयरमैन बना दिया। चेयरमैन प्रो. एके जैन का कहना था कि दस दिन पहले ही उन्हें चेयरमैन बनाया गया है। स्टूडेंट्स से कई बार बजट मांगा जा चुका है, लेकिन अभी तक स्टूडेंट्स ने बजट नहीं पेश किया है। सोमवार तक बजट पास हो जाएगा।

नेहा कक्कड़ सकती हैं

बतातेहैं कि स्टार नाइट में कॉकटेल फिल्म के गीत सैकेंड हैंड जवानी फेम नेहा कक्कड़ से बातचीत चल रही है। पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और मिनिस्टर स्मृति ईरानी को बुलाने पर बातचीत चल रही है।

2014में नहीं हो सका टेक्निटी

पिछलेसाल टेक्निटी नहीं कराया जा सका था। जबकि संस्थान में हर साल एक कल्चरल इवेंट उत्कांश और टेक्निकल इवेंट टेक्निटी होता है। इससे स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।

इसबार का शेड्यूल

26 फरवरी : टेक्निटीका उद्घाटन

27फरवरी : बैटलऑफ बैंड और कॉमेडी शो

28फरवरी : फैशनशो, स्टंटमैनिया और डीजे नाइट

1मार्च : स्टारनाइट। अभी कलाकारों के नाम तय नहीं।

इस बार 35 लाख के करीब होगा बजट

सूत्रबताते हैं कि इस बार टेक्निटी का बजट 35 लाख रुपए का रखा गया है। इसमें तीस लाख रुपए एनआईटी दे रहा है, जबकि पिछली बार एनआईटी ने केवल दस लाख रुपए ही दिए थे। इस बार टेक्निटी के लिए स्पांसर भी नहीं मिल पा रहा है। क्योंकि स्टूडेंट्स को इसके लिए पर्याप्त समय नहीं मिल सका। हर बार साल पहले से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है। दो महीने पहले ही बजट भी पेश कर दिया जाता है।