पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडी गर्ल्स स्कूल में बच्चों ने सुना कल्पना चावला का आखिरी संदेश

एसडी गर्ल्स स्कूल में बच्चों ने सुना कल्पना चावला का आखिरी संदेश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | डीएसएसएसडी गर्ल्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया के बच्चों ने वीरवार को पहली महिला एस्ट्रोनॉट कल्पना चावला का स्पेस क्रैश से 28 मिनट पहले का ई-मेल मैसेज उनके पिता बीएल चावला की जुबानी सुना। यह मैसेज साइक्लिस्ट हीरा लाल यादव के माध्यम से फोन का स्पीकर आन कर माइक से सुना। वह बदलाव चेंज एनजीओ की तरफ से करवाए गए गेस्ट लेक्चर कम सम्मान समारोह के तौर पर यहां आए थे। यहीं वह बच्चों से रूबरू हुए और जीवन को सही राह लगाने मकसद की तरफ बढ़ाने को प्रोत्साहित किया। हीरा लाल ने बर्थ-डे गर्ल पूनम को बुलवाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संभाल का संदेश दिया। प्रधान जोली बेदी ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों में चेतना जगाने के उद्देश्य से ही किया गया। इस मौके पर चेयरमैन पार्षद कंवलजीत सिंह बेदी, पंकज अरोड़ा, मोहित खुराना, सुप्रीत सिंह, हिमांशू शर्मा, अर्शदीप सिंह, सुरिंदर भंडारी, कनवर सिंह, एडवोकेट अमृतपाल सिंह, बलजीत सिंह, गौरव कुमार, मयूरी रेस्टोरेंट के एमडी सतीश और पुनीत कवल कैप्टन सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।

यहहै कल्पना चावला का मैसेज : सपनोंमें सफलता की ओर जाने के राह मौजूद हैं। आप में उसे खोजने की दृष्टि उस पर चलने का साहस और अनुसरण करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।