- Hindi News
- प्रीत नगर के हरि मंदिर से निकाली प्रभातफेरी
प्रीत नगर के हरि मंदिर से निकाली प्रभातफेरी
महाशिवरात्रिकी 16 फरवरी को निकलने वाली शोभायात्रा के संबंध में छठी प्रभातफेरी श्री सनातन धर्म हरि मंदिर प्रीत नगर लाडोवाली रोड से निकाली गई। शुभारंभ मंदिर कमेटी चेयरमैन सुरेश मरवाहा ने जोत जला कर किया। प्रभातफेरी प्रीत नगर, लाडोवाली रोड, सहगल कालोनी, रेलवे कालोनी के आसपास क्षेत्रों की परिक्रमा कर संपन्न हुई। भोले बाबा की पालकी के दर्शन पुष्पवर्षा कर भक्तों ने स्वागत किया।
सुरिंदर सचदेवा मनमोहन ने शिव शंकर का गुणगान किया। शिवरात्रि उत्सव कमेटी के सुखदेव सैनी, प्रो एनके दास, मक्खन लाल शर्मा, भरत बब्बर, सुरिंदर सचदेवा, लेखक रमेश शौंकी, मनमोहन ठुकराल, राजेश शर्मा, राजू मौर्या, बलवीर, पं. रमेश शास्त्री, जगदीश शर्मा, धर्म सिंह, हरीश साही, सतीश पराशर, मुकेश कालिया, ब्रिजेश पुरी, ओम लाल चोपड़ा, रमेश चोपड़ा, राजिंदर कुमार बिल्ला, अजय शर्मा, चेतन शर्मा, संजय शर्मा, जगजीत सिंह जीता, पम्मा, मंदिर संकीर्तन मंडली की कांता चोपड़ा, सरोज मरवाहा थी।
प्रीत नगर के हरि मंदिर से निकाली प्रभातफेरी में शामिल भक्त।