धर्म परिवर्तन गैर कानूनी नहीं है : मसीह
पंजाबक्रिश्चनमूवमेंट और यूनाइटेड पास्टर एसोसिएशन ने कन्यावाली मोहल्ला में घर वापसी, धर्म परिवर्तन, समाज और कानून विषय पर सेमिनार करवाया। मूवमेंट के प्रधान हमीद मसीह ने कहा कि धर्म परिवर्तन गैर कानूनी नहीं है। धर्म मनुष्य को जोड़ता है। आजादी हर धर्म के मनुष्य का निजी मामला है और हर इंसान किसी भी धर्म को बेरोक-टोक मान सकता है।
मंच संचालन संत विजय और डाॅ. तरसेम मसीह काहनूवान ने किया। प्रधान पास्टर मुश्ताक मसीह, चेयरमैन पास्टर अजीत मसीह, बिशप रूप लाल, बिशप सुलेमान, डायरेक्टर पास्टर सुरिंदर गिल, जस्टिस मूवमेंट पंजाब के कन्वीनर केके आहुजा, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के डाॅ. प्रोफेसर सैमुअल गिल, नार्थ इंडिया सेक्शन कैंट रोड प्रधान पास्टर किशोर गिल, रेव दरबारा सिंह, पास्टर मुख्तियार सिंह, डा. विलियम्स, डाॅ. तरसेम सहोता, जोन मसीह जोन, राजीव गिल, डाॅ. थॉमस, सनावर भट्टी, एंथनी मसीह, नथेनिअल जीत, जोहन मसीह, पास्टर सुनील मसीह थे।
वक्ताओं ने कहा- आजादी हर धर्म के मनुष्य का निजी मामला है। धर्म बेरोक-टोक मान सकता है।