पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार लुटेरों को रोकने वाली गूंजन मित्तल का सम्मान आज

चार लुटेरों को रोकने वाली गूंजन मित्तल का सम्मान आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | ब्यासाफीड वाले मित्तल परिवार की बहू गूंजन का जालंधर इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन सम्मान करेगी। छोटी बारादरी-1 में चार दिन पहले घर आए लुटेरों को गूंजन ने दरवाजा बंद कर अंदर नहीं घुसने दिया था। वह दस मिनट तक दरवाजे पर लुटेरों से लड़ती रही। लुटेरे दोबारा फिर गए थे।

गूंजन ने विवेक से काम लिया। गेट खोलने से पहले पड़ोसियों को फोन करके बुला लिया। एसोसिएशन के प्रधान नरिंदर सिंह सग्गू और राजन गुप्ता ने बताया कि रानी झांसी अवार्ड उन्हें दिया जाएगा। इस संबंधी समारोह रात 9 बजे होटल डाउन टाउन में रखा गया है। गूंजन एसोसिएशन के ही मेंबर ब्यासा फीड फैक्ट्री के संचालक राजीव मित्तल की प|ी हैं।