- Hindi News
- अध्यापक जत्थेबंदियां कल होशियारपुर में करेंगी रोष प्रदर्शन
अध्यापक जत्थेबंदियां कल होशियारपुर में करेंगी रोष प्रदर्शन
पंजाबशिक्षा विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ(सब ऑफिस) एसोसिएशन पंजाब के सीनियर उप प्रधान लखवीर सिंह खैहरा, गौरमिंट टीचर यूनियन पंजाब के प्रधान करनैल सिंह संधू, एसएसए अध्यापक यूनियन पंजाब के प्रधान राम भजन, 3442 अध्यापक यूनियन पंजाब की उप प्रधान अर्चना, ईटीटी अध्यापक यूनियन की राज्य कमेटी मेंबर बेअंत सिंह, पीएसएमएसयू के जिला जालंधर के प्रधान सुखजीत सिंह, अध्यापक दल जालंधर के प्रधान कुलदीप सिंह, कंप्यूटर अध्यापक सांझा फ्रंट जालंधर के नेता कुलविंदर सिंह नंगल अंबियां, बीएड अध्यापक फ्रंट जालंधर के उप प्रधान अमरप्रीत सिंह झीता, मिड-डे मील कर्मचारी यूनियन के मेंबर स्वर्ण सिंह ने सांझे तौर पर सर्व शिक्षा अभियान/राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान दफ्तरी कर्मचारी यूनियन को समर्थन देने का ऐलान किया।
जत्थेबंदियों के नेताओं ने कहा कि एसएसए/रमसा दफ्तरी कर्मचारियों को ठेके पर काम करते दस साल से भी ज्यादा समय हो गया है लेकिन पंजाब सरकार की तरफ से इन्हें अभी तक रेगुलर नहीं किया गया। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की है कि इन कर्मचारियों को शिक्षा विभाग के तहत सीधे तौर पर उचित स्केल पर रेगुलर किया जाए। जिला जालंधर से एसएसए/रमसा दफ्तरी कर्मचारी यूनियन के नेता चरनजीत सिंह कपूर ने बताया कि जत्थेबंदी की तरफ से पंजाब सरकार के खिलाफ होशियारपुर में 14 फरवरी और बठिंडा में 17 फरवरी को जोन स्तर पर रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस दौरान सतिंदर चलोत्रा, निर्मल सिंह, मीनाक्षी अरोड़ा भी थे।