पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंदोला अन्य आरोपियों सहित कोर्ट में पेश

कंदोला अन्य आरोपियों सहित कोर्ट में पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | होशियारपुर

आइसकिंगराजा कंदोला समेत सभी नौ आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में एडिशनल और सेशन जज पूनम रत्ती जोशी की अदालत में बुधवार को पेश किया गया। एक जून 2012 को गढ़शंकर के गांव चकसिंहा में तड़के जालंधर होशियारपुर ने संयुक्त आपरेशन कर दो सौ करोड़ की आइस पकड़ी थी।

कंदोला के अलावा आरोपियों सुखविन्दर सिंह लड्डू, सुरिन्दर सिंह, श्वेता अरोड़ा, वान्या खन्ना, हरजिन्दर सिंह, हरकमलजीत सिंह, अरुण कुमार अमनदीप सिंह चीमा के सामने अदालत में बहस हुई। अगली सुनवाई 7 अक्तूबर तय कर दी।

200 करोड़ रुपए की हेरोइन के साथ पकड़े गए थे

एकजून 2012 को होशियारपुर जालंधर देहात पुलिस ने गढ़शंकर के गांव चकसिंहा में तड़के चार बजे सुखविन्दर सिंह उर्फ लड्डू के घर पर छापा मारकर 34.5 किलोग्राम नशीला पदार्थ मेथाएमफेंटाइन बरामद किया था। उसी दिन जालंधर में आईजी गुरप्रीत कौर दिओ ने बताया था कि बरामद नशीले पदार्थ आइस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो सौ करोड़ रुपए है। पुलिस ने बताया था कि सरगना राजा कंदोला है। पुलिस ने छापे में आइस बनाने में प्रयोग होने वाले कच्चे माल को कब्जे में लिया था। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपियों से भी हेरोइन मिली थी।