पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैलेंिटड बच्चों का सम्मान करेंगे अग्रसेन जयंती समारोह में : तिलकराज

टैलेंिटड बच्चों का सम्मान करेंगे अग्रसेन जयंती समारोह में : तिलकराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रवालसभाकपूरथला के प्रेसिडेंट तिलकराज अग्रवाल ने बताया कि पहले नवरात्र 25 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। हालांकि समारोह सभी नवरात्र तक चलता रहता है।

जालंधर रोड के फुलकारी पैलेस में हो रहे इस समारोह में चीफ गेस्ट एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर एंड सिक्योरिटी होंगे। इसमें करीब एक हजार लोग शामिल होते हैं जिनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इसमें करतारपुर, नकोदर, जालंधर और फगवाड़ा आदि शहरों से लोग जुड़ते हैं। शाम 7 बजे से शुरू इस कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेज यूनिवर्सिटी में पोजीशन लाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाता है। तिलकराज ने बताया कि बच्चे कल्चरल प्रोग्राम भी पेश करते हैं। डिनर के दौरान सभी मिलते जुलते हैं।

उन्होंने बताया कि अग्रसेन महाराज जी के 18 बेटे थे जिनके कारण आज 18 गोत्र मौजूद हैं। इनमें से कुछ हैं जैसे- गोयल, गर्ग, सिंगला, बांसल, कांसल, गुप्ता। उन्होंने कहा कि इवेंट का सबसे बड़ा फायदा है कि बच्चे अपनी कम्यूनिटी का इतिहास जानते हैं।

इस मौके पर महेश गुप्ता प्रेसिडेंट जालंधर अग्रवाल सभा जनरल सेक्रेटरी इंटरनेशनल वैश्य सम्मेलन, संदीप अग्रवाल, अनीश, अरिहंत, पवन, रोहित अग्रवाल, यशपाल गुप्ता, विजय कुमार अग्रवाल, शाम सुंदर अग्रवाल, जयपाल गोयल आदि ने कहा कि समारोह की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। फंक्शन देखने वाला होगा।

अग्रवाल सभा कपूरथला के प्रेसिडेंट तिलकराज अग्रवाल ने बताया, हजार लोग समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।