पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उधमपुर जाने को लेकर टीटीई और सीआईटी आमने सामने, पहले दिन ही हो गया विरोध

उधमपुर जाने को लेकर टीटीई और सीआईटी आमने-सामने, पहले दिन ही हो गया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीस्टेशन केनए आए सीआईटी डीएस रंधावा के ज्वाइन करने के बाद ही उनका विरोध शुरू हो गया। उनके आने के बाद ही दो टीटीई की ड्यूटी उधमपुर लगाए जाने का आदेश आया। आदेश में टीटीई का नाम भी लिखा हुआ था। नए सीआईटी पर उस नाम की जगह दूसरे टीटीई स्टाफ को भेजने का आरोप का लगा। नाम बदले जाने के बाद जब दूसरे टीटीई स्टाफ को फिरोजपुर भेजने की बात कही गई तो उन्होंने पहले इसका विरोध किया, लेकिन बाद में तैयार हो गए। इसके अलावा ड्यूटी को लेकर कुछ टीटीई ने अपना विरोध जताया। इसके चलते सीआईटी लाइन के दफ्तर में काफी गहमागहमी रही। फिलहाल सीआईटी डीएस रंधावा ने परिस्थिति को संभालते हुए सभी को संतुष्ट करने का प्रयास किया है, लेकिन अंदरखाते अभी तक टीटीई स्टाफ में विरोध है। उनका कहना है कि कुछ स्टाफ को कभी भी लाइन में नहीं भेजा जाता है, जबकि रोटेशन के तहत उनकी भी लाइन में जाने की ड्यूटी बनती है। वे घर से स्टेशन और स्टेशन से घर के बीच ही ड्यूटी कर लेते हैं। कुछ लोग तो घर की समस्या बताकर ट्रेन में ड्यूटी करने नहीं जाते हैं।

सुरिंदर सिंह के डिवीजनल सीआईटी बनने के बाद विपन शर्मा ने सिटी स्टेशन के सीआईटी लाइन का चार्ज संभाला था, लेकिन टीटीई स्टाफ से तंग होकर उन्होंने पद छोड़ दिया है।

जालंधर पहुंचे एआईएफआर महासचिव शिव गोपाल मिश्रा

जालंधर | नाॅर्दर्नरेलवे मेंस यूनियन के जोनल महिला सम्मेलन में शामिल होने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महासचिव और नाॅर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन के महासचिव कामरेड शिव गोपाल मिश्रा बुधवार रात शताब्दी एक्सप्रेस से सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे। मिश्रा बोले यूनियन रेलवे कर्मचारियों के हित में लगातार काम कर रही है। रेलवे का हर वर्कर यूनियन के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी को एकजुट होकर शहीदी दिवस में शामिल होना चाहिए। शहीदी दिवस में एनआरएमयू यह प्रतिज्ञा करेगा कि इस साल वह अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। 18 सितंबर को ढिलवां रोड स्थित सुरजीत पैलेस में महिला सम्मेलन होगा। इसमें एनआरएमयू के प्रेसिडेंट हरभजन सिंह सिद्धू भी शामिल हो रहे है।