एनआरआई को पीटने वाली पत्नी पर केस
जालंधर| न्यूजवाला नगर में एनआरआई पति को पीटने पर पुलिस ने प|ी, साली और साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। न्यू जवाला नगर के रहने वाले राणा सिंह पुलिस में शिकायत दी थी कि प|ी उनके आठ कनाल खेत, पुश्तैनी कोठी और न्यू ज्वाला नगर की कोठी उसके नाम करने को लेकर उसके साथ एक महीने से झगड़ा कर रही है। इसी बात को लेकर सोमवार शाम को उन पर हमला कर दिया था। वहीं राणा की प|ी दलजीत और साली ने भी सिविल से एमएलआर कटवाई है। उनका आरोप है कि पति ने उन्हें पीटा।