पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम पहले सख्ती करता तो होते घोटाले

निगम पहले सख्ती करता तो होते घोटाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डायनामिकग्रुप केपार्षदों की तरफ से शहर में 16 लाख के ग्रीन बैल्ट स्कैम का मसला उठाने के 16 महीने बाद लोकल बॉडीज विभाग ने 6 अफसरों को चार्जशीट किया है। डायनामिक ग्रुप के पार्षदों सुशील रिंकू, सिमरजीत बंटी, पार्षद पति मेजर सिंह, मोहिंदर सिंह गुल्लू और पार्षद बाल किशन बाली ने बुधवार को कहा कि ये कार्रवाई देरी से की गई है। अगर सोलह महीने पहले अफसरों की जांच खोली जाती तो आज बाकी तमाम तरह के स्कैंडल होते, जिनकी बात विपक्ष के नेता जगदीश राजा और सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया कर रहे हैं।

डायनामिक ग्रुप की बैठक के बाद सुशील रिंकू ने कहा कि एसई कुलविंदर सिंह, एक्सईएन मुकेश धवन, इंजी. गुरचरण सिंह, एसडीओ भारत भूषण, जेई राजेश भल्ला और क्लेरिकल स्टाफ से संपद मोदी चार्जशीट किए गए हैं। इन्होंने 21 दिन में जवाब देना है। सवाल है कि ये काम लोकल बॉडीज विभाग ने इतनी देरी से क्यों किया? मेजर सिंह ने सवाल उठाया कि ठेकेदार पर ही ग्रीन बेल्ट की देखरेख की जिम्मेदारी थी, क्या किसी ने देखा है कि आज मौके पर क्या हालात हैं।

डायनामिक ग्रुप ने कहा - िनगम अफसरों को भेजे गए हैं संपद मोदी चार्जशीट।

ठेकेदार विजय कुमार 75 लाख की पेमेंट के लिए गए हाईकोर्ट

जालंधर| पहलेठेकेदारों को 25 करोड़ की पेमेंट करने के लिए नगर निगम को हुडको से लोन लेना पड़ा था। अब फिर से एक ठेकेदार पेमेंट के लिए हाईकोर्ट चला गया है। ठेकेदार विजय कुमार की बीएंडआर के कामों की 75 लाख की पेमेंट बकाया है। यह लंबे समय से नहीं मिल रही थी। उन्होंने सारा मामला हाईकोर्ट में रखा। अब इस मामले की सुनवाई 18 सितंबर को होने जा रही है। अब कोर्ट आर्डर देता है तो निगम को फिर से पैसे का जुगाड़ करके तुरंत पेमेंट करनी होगी।

ग्रीन बेल्ट घोटाला