- Hindi News
- गाली देने पर पड़ोसियों ने किया हमला, तीन जख्मी
गाली देने पर पड़ोसियों ने किया हमला, तीन जख्मी
गोरायाकेगांव मालहा में गाली देने को लेकर हुए झगड़े के बाद पड़ोसियों ने बाप-बेटे और ननद को पीट दिया। तीनों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
मालहा के रहने वाले दीपक (17) पुत्र अमरीक सिंह ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता है। उनकी पड़ोसन अक्सर ही उनके घरवालों के साथ झगड़ा करती है। दीपक का कहना है कि उसकी पड़ोसन उसके घर पर आकर कहने लगी, कि उनकी ननद सुनीता के बेटे में उसको गाली निकाली है। इसी बात को लेकर पड़ोसन, उसके पति, बेटे और उसके दो साथियों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब उसको बचाने उसके पिता अमरीक सिंह और ननद सुनीता आई, तो उक्त लोगों ने उनको भी पीट दिया। उन्हें सिविल में दाखिल कराया है।