पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मार्कफेड की ई टेंडरिंग का कांट्रेक्टरों ने बायकाट किया

मार्कफेड की ई-टेंडरिंग का कांट्रेक्टरों ने बायकाट किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मार्कफेडइसबार से लेबर और ढुलाई के कांट्रेक्ट ई-टेंडरिंग के जरिए जारी करेगा। 22 सितंबर इनका शेड्यूल है। कांट्रेक्टर इसके विरोध में गए हैं। उन्होंने इसका बायकाट कर दिया है। मार्कफेड के दफ्तर में ई-टेंडरिंग को लेकर कांट्रेक्टरों की ट्रेनिंग रखी गई थी। दो दर्जन कांट्रेक्टर इसे छोड़कर चले गए। इससे साल भर के लिए दिए जाने वाले ठेके लेट होने के आसार बन गए हैं।

मार्कफेड के दफ्तर में दो दर्जन कारोबारी जुटे थे। पैडी के सीजन में फसल उठाने, गोदाम तक ले जाने और ट्रांसपोर्ट के कांट्रेक्ट दिए जाने थे। ये हर फसली सीजन में जारी होते हैं। इन्हें आॅनलाइन करने के खिलाफ ही व्यापारी हो गए। उन्होंने बायकाट का फैसला किया। इनमें सुभाष चंदर, रौशन लाल, लेख राम, राकेश कुमार, चमन लाल, मस्सा राम और बाकी कांट्रेक्टर शामिल थे। सभी ने कहा कि पुराने तरीके से ही कांट्रेक्ट जारी किए जाएं। ई-टेंडर करना गलत है।