- Hindi News
- कार में शराब बेचने जा रहे दो भाई गिरफ्तार
कार में शराब बेचने जा रहे दो भाई गिरफ्तार
जालंधर| लेंसरकार में शराब की तस्करी कर रहे दो सगे भाइयों लव और कुश को थाना एक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 9 पेटी शराब बरामद की गई है। आरोपियों की पहचान मोहल्ला बाग बारियां के रहने वाले लव और कुश के रूप में हुई है। दोनों पर एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। एसएचओ नवदीप कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने सूचना के आधार पर भगत सिंह कालोनी में नाकाबंदी के दौरान पकड़ा।