- Hindi News
- एक्साइज डिपार्टमेंट का हेड कांस्टेबल जख्मी
एक्साइज डिपार्टमेंट का हेड कांस्टेबल जख्मी
जालंधर| कपूरथलाके किशन सिंह वाला के रहने वाले एक्साइज डिपार्टमेंट के हेड कांस्टेबल को टैंपू ने साइड मार दी। उनके सिर पर गंभीर चोट लगी है। उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। किशन सिंह वाला के रहने वाले दर्शन सिंह (48)एक्साइज डिपार्टमेंट में बतौर हेड कांस्टेबल के तौर पर काम करते हैं। वह पीएपी लाइन में काम से आए थे। बाइक पर जब वो वापस कपूरथला जा रहे थे, तो बस्ती बावा खेल के पास सामने से रहे छोटे हाथी ने साइड मार दी।