पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गार्ड्सडेक्स फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार

गार्ड्सडेक्स फैक्ट्री में चोरी करने वाला गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर| फोकलप्वाइंट स्थित गार्ड्सडेक्स फैक्ट्री से सामान चुराने वाले युवक को थाना आठ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 16 हथौड़े, 26 कैंचियां अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपी की पहचान गदईपुर के शंभू के रूप में हुई है। उस पर चोरी का केस दर्ज किया गया है। एएसआई सेवा सिंह ने बताया कि शंभू मूलरूप से यूपी का रहने वाला है। पहले वह एक फैक्ट्री में काम करता है। फिर उसने काम छोड़ दिया। अब वह बेरोजगार था। कोई काम नहीं मिल रहा था, जिस कारण उसने चोरियां करनी शुरू कर दी। उसने मंगलवार को ही फैक्ट्री से सामान चुराया था।