- Hindi News
- जाली डिग्री देने के आरोप में लुधियाना में जालंधर की महिला गिरफ्तार
जाली डिग्री देने के आरोप में लुधियाना में जालंधर की महिला गिरफ्तार
लुधियाना | जालीडिग्री देने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने जालंधर की रहने वाली पुष्पा सोकिया को गिरफ्तार किया है।
बचित्र नगर के अमनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह खुद को बस स्टैंड के निकट आस्था कॉलेज की प्रिंसीपल बताने वाली से अपनी बहन को बाहरवीं पास करवाने के लिए मिला तो उसने 30 हजार रुपए लेकर बारहवीं का सर्टिफिकेट दे दिया। जब उन्होंने वीजा एप्लाई किया तो जाली सर्टिफिकेट के कारण नहीं मिला। उसको फिर मिला तो उसने बारहवीं का सर्टिफिकेट अपने पास रख 50 हजार रुपए लेकर बीए की डिग्री दे दी। डिग्री भी फर्जी निकली।