पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीचर्स ने 7 घंटे फगवाड़ा चंडीगढ़ हाईवे जाम किया

टीचर्स ने 7 घंटे फगवाड़ा-चंडीगढ़ हाईवे जाम किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मोहाली, खरड़, कुराली

कंप्यूटरटीचर्सने मांगों को लेकर खरड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे 7 घंटे नेशनल हाईवे जाम रहा। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के सीएम से 23 सितंबर को मीिटंग कराने का भरोसा देने पर रात 9 बजे धरना उठाया।

इस जाम के कारण चंडीगढ़ से पंजाब का दोआबा हिमाचल का एरिया कट गया। लुधियाना, जालंधर, नवाशंहर, होशियारपुर, बंगा, गढ़शंकर, बद्दी, नालागढ़, घनौली, रोपड़, नंगल, ऊना, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ दूसरी तरफ कुल्लू, मंडी, मनाली तक को जाने वाले यात्री परेशान रहे।

सीएम से मीटिंग के भरोसे पर रात 9 बजे खोला जाम