पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िफरकापरस्ती के खिलाफ विशाल लामबंदी पर जोर

िफरकापरस्ती के खिलाफ विशाल लामबंदी पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमोद कौशल/ नरिंदर जौहल| बुंडाला (जालंधर)

मोदीसरकार बनने के बाद आरएसएस और उसके सहयोगी संगठनों ने सांप्रदायिक गतिविधियां तेज कर दी हैं जिससे देश में भयंकर किस्म का ध्रुवीकरण हो रहा है। इसको रोकने के लिए पंजाब समेत देश-भर की देशभक्त और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत के दिखाए रास्ते पर चलते हुए विशाल लामबंदी करनी होगी।

ये बात सीपीआई (एम) की पोलिट ब्यूरो के मेंबर एमए बेबी ने पार्टी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कामरेड सुरजीत की रविवार को छठी बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कही।

वादाजो वफा नहीं हुआ : कामरेडसुरजीत की चौथी बरसी पर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया के विशेष आग्रह पर गांव के स्कूल का नाम कामरेड सुरजीत के नाम पर करने तथा पांच लाख रुपए देने का वादा किया था जो वफा नहीं हुआ। इस पर रामूवालिया की बेटी अमनजोत कौर रामूवालिया ने कहा कि वे इस बाबत अपने पिता के जरिए सीएम परकाश सिंह बादल तथा डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के साथ बात करेंगी और जल्द ही वादे को पूरा करवाया जाएगा।

25-31तक जत्था मार्च : सीपीआई(एम) पंजाब के सेक्रेटरी चरन सिंह विरदी ने बताया कि लोगों की मांगें मनवाने के लिए 25 से 31 सितंबर तक राज्य भर में जत्था मार्च निकाला जाएगा जबकि 28 नवंबर को लुधियाना में विशाल रैली की जाएगी।

कौन-कौनपहुंचे : समारोहमें पूर्व अकाली विधायक जत्थेदार कुलदीप सिंह वडाला, डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी परमजीत सिंह सिधवां, विधायक परगट सिंह, एसएसपी जालंधर देहाती नरिंदर भार्गव, सीपीआई के भुपिंदर सांबर, पंजाब किसान सभा के प्रधान गुरचेतन सिंह बासी, विजय मिश्रा, रिटायर्ड डीआईजी हरिंदर सिंह चाहल, सीनियर अकाली नेता गुरप्रताप सिंह पन्नू, रविंदर सिंह टुरना, राम सिंह नूरपुरी, गुरमेज सिंह, भूप चंद चन्नो और गुरमीत सिंह ढड्डा विशेष तौर पर पहुंचे हुए थे। स्टेज सेक्रेटरी के फर्ज लैहंबर सिंह तग्गड़ ने निभाए।

बुंडाला (जालंधर) में कामरेड हरकिशन सिंह सुरजीत की रविवार को बरसी के मौके मंच पर कम्युनिस्ट नेताओं के साथ अकाली विधायक ओलंपियन परगट सिंह भी नजर रहे हैं। (दाएं) इस मौके पर पंजाब भर से पहुंचे पार्टी वर्कर फोटो : ज्योतिप्रकाश

केरल के कामरेड बेबी ने कहा कि देश-भर में हुए उप-चुनावों के नतीजों से साफ हो गया है कि लोग