पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन की 94 लाख की सड़क का बाकी हिस्सा भी बना

स्टेशन की 94 लाख की सड़क का बाकी हिस्सा भी बना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
14 साल से नहीं बनी डॉ. अंबेडकर-न्यू बेअंत सिंह नगर रोड

खुरला किंगरा की सड़क नहीं बनी तो धरना देंगे लोग

खुरलाकिंगरा की साईं मंदिर खांबरा से लेकर दरगाह बाबा हंस राज तक की सड़क पर लुक बजरी डाले जाने से वहां के लोग नाराज हैं। वह लोग रविवार को नगर निगम और मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहे थे लेकिन फिर श्री गुरु रविदास धाम में मीटिंग कर फैसला लिया गया है कि वह पहले मंगलवार को मेयर और निगम कमिश्नर से मुलाकात करेंगे। अगर कुछ दिन में समस्या का हल नहीं निकालते हैं तो उनके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

मीटिंग की अगवाई इलाके के पार्षद बलराज ठाकुर कर रहे थे। ठाकुर ने बताया कि इलाके की इस सड़क पर चार साल पहले पत्थर डालकर छोड़ दिए गए थे। वह पत्थर ढीले पड़ गए हैं। तेज वाहनों से गुजरने पर वह उछल कर लोगों को चोट पहुंचा रहे हैं। इस सड़क पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने मांग की है कि इसे तुरंत बनवाया जाए। लुक बजरी डलवाई जाए।

मीटिंग में प्रदीप दादरा, चरण दास चन्नी, डॉ. सतपाल दादरा, सन्नी बसरा, गीता, नीलम, हरभजन सिंह, सरबजीत कौर, हंसो, रोहित चोपड़ा, सुरिंदर कौर, प्रीतो, बक्शो, जसविंदर कौर, पूनम, बचनी, हंसो, दलबीर कौर, गुरबख्श लाल बंगा, जसविंदर सोढी, रोशन लाल, अश्वनी कुमार, डॉ़. राजा, जय पाल, गोरा, निक्का, विक्की, दौलत राम, जगदीश कश्मीरी लाल भी मौजूद थे।

कृपाल सिंह , डॉ.अम्बेडकर नगर

बरसातके दिनों में पानी के साथ मिट्टी सीवरेज में चली जाती है। इससे सीवरेज जाम की समस्या से भी जूझना पड़ता है। सड़क पर कीचड़ होने से कई बार लोग फिसलते हैं।

धर्मपाल , न्यूबेअंत सिंह नगर

स्कूलके बच्चों के लिए इस सड़क से गुजरना आसान नहीं है। कभी भी वाहनों के टायरों से पत्थर उछल कर लगने का डर बना रहता है। दो दुकानों के शीशे टूट भी चुके हैं।

ज्ञानचंद , कबाड़व्यवसायी

नगरनिगम पार्षद दोनों मामले की गंभीरता से अंजान बने हुए हैं। चार सालों से लोग टूटी सड़क पर प्रीमिक्स डलने का इंतजार कर रहे हैं। बिखरे पत्थरों के कारण यहां हादसे होते हैं।

डॉ. केएस भट्टी , न्यूबेअंत सिंह नगर

चारसाल पहले रोड पर सीवरेज डाला गया था। इसके बाद सड़क बनाने के लिए पत्थर ही डाले गए। अभी तक हम प्रीमिक्स डलने का इंतजार कर रहे हैं। पार्षद भी बात नहीं सुनते।

सिमरनजीत कौर, पार्षद,वार्ड नं. 10

2011में सड़क का टें