- Hindi News
- माइग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम के तहत 56,936 बच्चों को दवा
माइग्रेटरी पल्स पोलियो मुहिम के तहत 56,936 बच्चों को दवा
जालंधर | माइग्रेटरीपल्स पोलियो मुहिम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन ने मास्टर तारा सिंह नगर के स्लम एरिया के बच्चों को बूंदें पिलाकर की। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की टीमों ने शहरों के 44,191 और गांवों के 12,745 बच्चों को दवा की बूंदें पिलाईं। 40 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। टीमों ने बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन, भट्ठे, झुग्गी झोपडिय़ां और नई बनी इमारतों में विशेष रूप से दौरा करके पांच साल तक के बच्चों को बूंदें पिलाईं।