पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरोड़ा महासभा ने हिंदू सिख एकता का सबूत दिया : कोहाड़

अरोड़ा महासभा ने हिंदू-सिख एकता का सबूत दिया : कोहाड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिंदगीमें कामयाब होने के लिए एकता बहुत जरूरी है। अरोड़ा बिरादरी ने अरोड़ा महासभा का गठन करके अपनी हिंदू-सिख एकता का सबूत दिया है। ट्रांसपोर्ट मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ ने रविवार को इन शब्दों के साथ सभा के काम की प्रशंसा की और उनको पांच लाख रुपए की ग्रांट देने की घोषणा की। सभा का समारोह शाहकोट के माॅडल टाउन कालोनी में हुआ।

वहां खास तौर पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और सभा के प्रदेश प्रधान दीवान अमित अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश में 20 फीसदी से ज्यादा लोग अरोड़ा बिरादरी से संबंधित हैं। 300 से ज्यादा सब जातियां हैं। बिरादरी को एक प्लेटफार्म पर लाने के लिए कोशिशें की जा रही हैं। वहां 70 साल के बुजुर्गों का विशेष तौर पर सम्मान किया। वहीं पर कुलतार सिंह योगी को चेयरमैन, प्रेम अरोड़ा शाहकोट धर्मपाल कपूरथला को उप प्रधान, जसवीर सिंह छाबड़ा लोहियां को महासचिव, एडवोकेट केके खट्टड़ को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा परमजीत गोगिया को शाहकोट सभा के प्रधान बनाया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर कुलतार सिंह योगी, प्रोफेसर करतार सिंह सचदेवा, दर्शन लाल अनेजा, सिमरनजीत सिंह लवली, रिषी अरोड़ा, प्यारा लाल, बलकार सिंह सचदेवा, प्रेम चंद बत्तरा, हाकम सिंह अरोड़ा, जत्थेदार प्रीतम सिंह, प्रेम अरोड़ा, कृष्ण लाल मल्लीवाल, बलदेव राज गाबा, परमपाल अरोड़ा, बलविंदर सिंह लोहियां, चरण दास गाबा, लक्ष्मण दास, धर्मपाल ग्रोवर, पवन कुमार लोहियां, बिट्टू वधवा, अजीत सिंह, गुरमुखथ सिंह सचदेवा, अवतार सिंह सचदेवा, रकेश चंद, हरभजन सिंह सुखीजा, बलदेव सिंह, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह नूरमहल, बचन लाल अरोड़ा, गुरमुख सिंह बाटू, वीर सिंह, सुरिंदर पाल सिंह, गुरचरण सिंह सुखीजा, हरमिंदर सिंह सुखीजा, कुलदीप कुमार सचदेवा, नारायण दास डाबर, बीरबल अरोड़ा, रेतू अरोड़ा और प्रवीण ग्रोवर बॉबी भी मौजूद थे।

शाहकोट में आयोजित हुआ अरोड़ा महासभा का इकट्‌ठ