- Hindi News
- ओलिंपियन गुनदीप और इंडस्ट्रियलिस्ट बेदी बने गोल्फ कप विजेता
ओलिंपियन गुनदीप और इंडस्ट्रियलिस्ट बेदी बने गोल्फ कप विजेता
akhand.pratap@dbcorp.in
पीएपीगोल्फ क्लब में खेले गए रेनॉल्ट गोल्फ कप में हैंडीकैप (1-9) में ओलंपियन गुनदीप कुमार ने अर्जुन अवार्डी बलदेव राज को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं हैंडीकैप (10-18) में उद्योगपति सपन बेदी और एक्साइज डिपार्टमेंट से रिटायर्ड एमके सोंधी के बीच फाइनल खेला गया। इसमें सपन बेदी ने मैच जीता। इसके अलावा 65 वर्ष से अधिक उम्र की कैटेगरी में सीएमएस डाॅ. सुखदेव राज ने विंग कमांडर जेएस पन्नू को हराकर गोल्ड मेडल जीता। स्ट्रेट टेस्ट ड्राइव में योगेश सपरा विजेता रहे। इस मौके पर क्लब के सेक्रेटरी बीएस कलसी, कैप्टन आॅफ कोर्स गुरदीप सिंह राय, वाइस प्रेसिडेंट वाईके सूद, एडवोकेट वीके सरीन, हरसंत डोगरा समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
पीएपी गोल्फ क्लब के पदािधकारियों ने विजेताओं को सम्मािनत किया।
रेनॉल्ट गोल्फ कप
हॉकी आेलिंपियन गुनदीप कुमार पिछले चौदह साल से गोल्फ खेल रहे हैं। पिछले साल जिमखाना क्लब की तरफ हुए टूर्नामेंट में उन्होंने गोल्ड जीता था। रविवार को फिर गोल्ड मेडल जीता। उनका मुकाबला भी हॉकी प्लेयर और अर्जुन अवार्डी बलदेव राज से था। गुनदीप पांच प्वाइंट से जीते। गुनदीप कुमार ने हैंडीकैप (1-9) के तहत 32 प्वाइंट और बलदेव राज ने 27 प्वाइंट हासिल किए। ध्यानचंद अवार्ड हासिल कर चुके गुनदीप कुमार पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर सीनियर मैनेजर जॉब कर रहे हैं। वहां की हॉकी टीम के चीफ कोच भी हैं। कहते हैं कि हॉकी और गोल्फ में बहुत अंतर नहीं है। दोनों में शॉट लगाना होता है। उनके पिता पीएपी के पूर्व स्पोर्ट्स इंचार्ज राजकुमार भी गोल्फ खेलते थे।
रेलवे के चीफ मेडिकल सुपरिंटेंडेंट रिटायर हुए डाॅ. सुखदेव राज मेडिकल प्रैक्टिस के साथ-साथ गोल्फ में गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। एबव 65 कैटेगरी में डाॅ. सुखदेव राज ने विंग कमांडर जेएस पन्नू को एक अंक से हराकर मेडल जीता। वह पचास से अधिक कप जीत चुके हैं। इनमें बसंत कप, काॅर्पोरेट कप, आरसीएफ कप, फ्रेंडशिप कप, प्रेम कप और आल इंडिया इंटर रेलवे टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीत शामिल हैं। वह बताते है कि 17 साल पहले जब वह पटियाला में तैनात थे तो गोल्फ क्लब के पास ही रहते थे। वह डेली वहां सैर करने जाते थे। दोस्तों ने गोल्फ खेलने की सलाह दी। इसके बाद गोल्फ खेलना शुरू किया। शुरू में बेहतर प्रदर्शन होने से वह इस खेल को रेगुलर खेलना शुरू कर दिया।