राधा-माधव मंदिर में सत्संग
जालंधर | श्रीचैतन्य महाप्रभु राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में एकादशी के उपलक्ष्य में सत्संग हुआ। इसमें श्री चैतन्य गौड़ीय मठ गोकुल महावन से आए बीएस अंकिचन महाराज ने एकादशी की महिमा सुनाई। कपिल देव ने कहा कि परमात्मा का नाम स्मरण करने से सभी पितर प्रसन्न हो जाते हैं। कार्तिक मास की प्रभातफेरियां पांच अक्टूबर से सुबह साढ़े छह बजे शुरू हो रही हैं। यहां महात्मा अमित चड्डा, राज कुमार जिंदल, नरिंदर गुप्ता, राम भजन पांडे, प्राण नाथ चड्डा, रमन गुप्ता, सत्यव्रत गुप्ता, राजन गुप्ता, प्रवेश गुप्ता थे।