पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री राधे राधे की धुन के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन

श्री राधे-राधे की धुन के साथ हरिनाम संकीर्तन का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीसनातन धर्म सभा माई हीरा गेट में चार दिवसीय विराट हरिनाम संकीर्तन सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन श्रीजी संकीर्तन मंडल फगवाड़ा वाले सर्वमोहन टीनू सिंह और श्री राधा माधव संकीर्तन सोनीपत दे राजीव शास्त्री ने संकीर्तन किया। विद्यार्थियों को छात्रवृतियां भी बांटी गई। श्री राम प्रचार संकीर्तन मंडल राजा गार्डन बस्ती पीरदाद रोड की ओर से संकीर्तन सम्राट स्वामी मुकुंद हरि महाराज की स्मृति में करवाया जा रहा है। यहां संरक्षक शकुंतला रानी, रमेश शर्मा राम, चेयरमैन मास्टर धर्मवीर, प्रधान जगदीश कुमार हांडा, महामंत्री अशोक दुग्गल, कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन महाजन, प्रेस सचिव सिंपल भाटिया, प्रचार सचिव पूजा घई, गोपाल शर्मा, गौरव घई, हरीश घई, राहुल शर्मा, सतीश धवन, अजय शर्मा, नरेश खरबंदा, पंकज शर्मा, यशपाल और सुदर्शन शर्मा थे।