- Hindi News
- 1600 रुपए लौटाने वाले एजेंट की डीटीओ से की शिकायत
1600 रुपए लौटाने वाले एजेंट की डीटीओ से की शिकायत
जालंधर|किशनपुरा मेंरहने वाली आंचल कुमारी ने बुधवार को डीटीओ आरपी सिंह को रौबिन कुमार नामक एजेंट की शिकायत की है। आरोप है कि एजेंट ने 1600 रुपए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर लिए थे। लेकिन लाइसेंस नहीं बनाया, चक्कर कटवाता रहा। इस पर युवती ने खुद ही डीटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवा लिया। अब एजेंट पैसे नहीं लौटा रहा है। डीटीओ आरपी सिंह ने पूरी शिकायत सुनी है। बुधवार को एजेंट को बुलाकर पूछताछ होने की संभावना है। इसे पहले भी लोगों को एजेंटों से कई शिकायतें हैं।
किशनपुरा में रहने वाली युवती आंचल ने की शिकायत