पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रामलीला LIVE

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भृगु ऋषि के श्राप से द्वारपाल जय रावण बना तो विजय कुंभकरण

जालंधर| न्यूनवयुवक रामलीला कमेटी रामलीला ग्राउंड नेहरू चिल्ड्रन पार्क सोढल रोड में मंगलवार को शुरू हुई रामलीला में दिखाया गया कि किस प्रकार रावण और कुंभकरण का जन्म हुआ। पर्दा खुला। तो भगवान विष्णु विश्राम कर रहे थे। बाहर द्वारपाल जय विजय पहरा दे रहे थे। विष्णु जी की आज्ञा थी किसी भी हाल में कोई परेशान हो। भृगु ऋषि आते हैं, उन्हें भी मिलने नहीं दिया जाता। क्रोध में आकर ऋषि उन्हें धरती पर राक्षस रूप में जन्म लेने का श्राप दे देते हैं। इससे पहले जोनी शर्मा एंड शंकर ग्रुप की तरफ से नृत्य के माध्यम से गणेश वंदना की झलक प्रस्तुत की। इस मौके पर प्रधान पार्षद भगवंत प्रभाकर, चेयरमैन पार्षद कंवलजीत सिंह बेदी, एसएस बिल्ला, मुख्य निर्देशक श्रीराम जग्गी, चीफ उपप्रधान सोनू बधन, कैशियर केवल कृष्ण विजय प्रभाकर, सुरिंदर सियाल, प्रवेश अरोड़ा, मोनू अरोड़ा, महिला मंडल से डोली हांडा रहे।

लाडोवाली रोड का भगवान शिव मंदिर : मुख्यमेहमान दविंदर कपिला ने रिबन काटकर उद्घाटन किया। बाद रावण द्वारा भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे वरदान प्राप्त करने का सीन दिखाया गया। फिर वेदवती द्वारा खुद को भस्म करना, दशानन को श्राप का मंचन हुआ। प्रधान हैप्पी शर्मा ने बताया कि समापन पर मेघ्नाथ का स्वर्ण पर कब्जा दिखाया गया।

मॉडल हाउस शिव कला मंच : यहांनारद मोह का मंचन किया गया। यहां श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर कमेटी के बलविंदरजीत सिंह लक्की, महावीर चेरिटेबल सोसायटी के पदाधिकारी सरवण कुमार के अलावा देसराज राजपूत, सुरिंदर शर्मा, हेमंत शर्मा, प्रवीण जैन, विजय कुमार, सतपाल भगत, मनमोहन भगत, गणेश भगत, ललित महेन्द्रू भी थे।

न्यू नवयुवक रामलीला कमेटी सोढल रोड : यहांरावण अत्याचार का मंचन किया गया। इसमें विष्णु - टिंकू चावला, भृगु ऋषि - प्रीतम अरोड़ा, जय - सचिन, विजय - सूरज, ने रोल निभाया। मंचन श्रीराम जग्गी डायरेक्टर कर रहे हैं। जबकि मंच संचालन एडवोकेट विजय प्रभाकर ने संभाला।