पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवी तालाब मंदिर में सुंदरकांड पाठ

देवी तालाब मंदिर में सुंदरकांड पाठ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर | श्रीदेवी तालाब मंदिर में साप्ताहिक सुंदरकांड का पाठ में सनातन धर्म प्रचार मंडल के महेशकांत अत्री ने भगवान राम की शरण में विभीषण के आने का संवाद सुनाया। श्रीराम ने विभीषण को हृदय से लगाया। विभीषण बोले कि मैने जान लिया कि आप के भजन के बिना जीव को स्वप्न में भी कुशलता और सुख शांति नहीं मिल सकती। इससे पहले सभी ने गणेश सरस्वती वंदना और हनुमान चालीसा का संगीतमय समूह गान किया। यहां रमेश मेहंदीरत्ता, कृष्ण देव शर्मा, मदन लाल गुप्ता, राजू मौर्या, अशोक कोछड़, यशपाल, इंद्रजीत सिंह राही भी थे।