- Hindi News
- गुरमत समागम, रोको कैंसर और चैकअप कैंप 26 को
गुरमत समागम, रोको कैंसर और चैकअप कैंप 26 को
जालंधर | गुरुद्वाराअजीतगढ़ साहिब मोरांवाली में 27 सितंबर को सालाना गुरमत समागम, रोको कैंसर एवं निशुल्क मेडिकल कैंप सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक लगाया जाएगा। भाई तरसेम सिंह मोरांवाली ने बताया कि यह समागम शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिवस को समर्पित है, जो नानका पिंड मोरांवाली में होगा, जबकि रोको कैंसर संस्था की तरफ से पंजाब माता विद्यावती सरकारी अस्पताल में चैकअप कैंप लगाया जाएगा। यहां अवतार सिंह, गुरदयाल सिंह, हरजोत सिंह, सरपंच बीबी ऊषा कुमारी, पूर्व सरपंच सतविंदर सिंह, हरनाम सिंह थे।