एपीजे रिदम में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन
एपीजेरिदम में फैंसी ड्रेस कंपीटिशन करवाया गया। कंपीटिशन के टॉपिक थे : साइंस एंड टेक्नालॉजी और गो ग्रीन एंड ईट हेल्दी। इंचार्ज सारिका खोसला के दिशा-निर्देश में हुए इस शो में नर्सरी क्लास के बच्चों ने साइंस और ग्रीनरी पर आधारित ड्रेसिंग स्टाइल में हिस्सा लिया। शो में मोनिका दत्त शर्मा चीफ गेस्ट रहीं। विजेताओं में प्रियंका, नव्या, विहान जैन, मान्या, हरमिंदर कौर, हेतव जैन और इनायत बाहरी शामिल रहे। प्रिंसिपल मीरा जावेद ने विजेताओं को ईनाम दिए।