पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमजीएन में इंटर हाउस बैडमिंटन कंपीटिशन

एमजीएन में इंटर हाउस बैडमिंटन कंपीटिशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के हैल्थ क्लब की ओर से इंटर हाउस बैडमिंटन कंपीटिशन करवाया गया। इसमें लड़कियों के लिए डबल और लड़कों के लिए सिंगल कैटेगरी रखी गईं।

डबल कंपीटिशन (लड़कियों) में रोउसिओ हाउस से जसमीत कौर और रुचिका शर्मा की टीम पहले, प्लेटो हाऊस से ऋतु और ममता की टीम दूसरे और विवेकानंद हाउस से सुनैना और सोनिका की टीम तीसरे स्थान पर रही।

सिंगल कंपीटिशन में विवेकानंद हाउस से शुभदर्शन ने पहला, सोक्रेट हाऊस से गुरप्रीत सिंह ने दूसरा और विवेकानंद हाउस से अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल और एकेडेमिक कोआर्डिनेटर डॉ. अमित कोट्स ने स्टूडेंट्स को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर क्लब के प्रेसिडेंट राजन शर्मा, वाइस प्रेसिडेंट पलिका और कोआर्डिनेटर आरती हांडा, डा. दीपा सिकंद कोट्स, नीलू झांझई, राधा अरोड़ा, मेहरबान सिंह, रवजीत कौर, गगनदीप शर्मा, पूजा भारद्वाज, शिवानी गुलाटी, गीतांजलि, मनदीप दोसांझ, रेनी माघो, पूजा जसवाल मौजूद थे।