लायलपुर खालसा कॉलेज में वेलकम पार्टी
लायलपुरखालसा कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएट इंग्लिश विभाग के नए स्टूडेंट्स के लिए वेलकम पार्टी का आयोजन किया। स्टूडेंट्स ने मॉडलिंग, सिंगिंग, डांसिंग और क्विज प्रोग्राम पेश किए। गुरसंत सिंह को मिस्टर फ्रेशर और गुरप्रिया वड़ैच को मिस फ्रेशर चुना गया। प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंद्र सिंह समरा ने फ्रेशर्स को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। जसरीन कौर, प्रो. सरिता तिवाड़ी, प्रो. बलराज कौर, प्रो. संदीप आहूजा मौजूद थे।