- Hindi News
- सेंट सोल्जर स्कूल में फैमिली डे सेलिब्रेशन
सेंट सोल्जर स्कूल में फैमिली-डे सेलिब्रेशन
जालंधर | स्टूडेंट्सको परिवार का महत्व बताने के लिए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में फैमिली-डे मनाया गया। इस दिन पर बच्चों के पेरेंटस को भी बुलाया गया। सभी ने मिलकर हैप्पी फैमिली डे का केक काटा। फन गेम्स का आयोजन भी किया गया। इसमें मदर्स को बलून फुलाने थे और फादर्स को पगड़ी बांधनी थी। सुमन मीनिया फन गेम्स की विजेता रहीं। कई गेम्स में विजेता रहने वाली फैमिली सुनील कुमार और सपना को बेस्ट फैमिली का खिताब मिला। फैमिली मैंबर्स ने अपने अनुभवों को भी स्टूडेंट्स के साथ साझा किया। प्रिंसिपल बलविंदर सिंह ने विजेताओं ने पुरस्कार दिए।